Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली एवं पौहा में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क किनारे अवरोध, झाड़ियों अथवा दृश्यता बाधित करने वाले तत्वों को हटाने का निर्देश

*जामगांव आर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हांकित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा किया ...

Also Read


*जामगांव आर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हांकित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा किया गया निरीक्षण

▪️ *ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र चिन्हांकित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया गया।

▪️ *सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए।*

▪️ *ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

 पाटन,दुर्ग   .

असल बात news.   

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने पाटन विकासखंड के थाना जामगांव आर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं के लिए चिन्हाकित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया. इन क्षेत्रों में लगातार सागर दुर्घटनाओं में कई लोगों की आकस्मिक  जान चले जाने की शिकायतें हैं. एस एस पी ने दुर्घटना के संभावित स्थानों का अवलोकन और चिन्हांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु  आवश्यक उपाय करने का दिशा-निर्देश दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली एवं पौहा क्षेत्र में स्थित सड़कों का अवलोकन कर दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में जानकारी ली जहां की सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की आकस्मिक मौत होने की घटनाए बढ़ रही है।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों पर निम्न आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया—

▪️ *दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी एवं सूचना संकेतक बोर्ड स्थापित करने हेतु निर्देश।

▪️ *तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर/रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाने हेतु निर्देश।

▪️ *अंधे मोड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर, कैट आई एवं चेतावनी चिन्ह लगाने हेतु निर्देश।

▪️ *रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश।

▪️ *पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु निर्देश।

उक्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी जामगांव आर एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।