पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर ले रहे हैं जानकारी पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध...
पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर ले रहे हैं जानकारी
पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान
परिस्थिति का फायदा लेकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर हो कड़ी करवाई
रायपुर .
असल बात news.
28 मार्च 2026.
एक दिन पहले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की है और उसमें वेस्ट एशिया के संघर्ष का भारत देश पर प्रभाव आवश्यक आपूर्तियों और समुद्री संचालन से जुड़ी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सीमावर्ती और तटीय राज्यों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया है तथा राज्यों से आपूर्ति श्रृंखलाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भी आव्हान किया गया है. इसके दूसरे दिन,यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक कर रहे हैं. बैठक में वेस्ट एशिया के संघर्ष के मद्देनज़र पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर मुख्य रूप से चर्चा होने की जानकारी सामने आ रही है.
वैसे हुआ कुछ नहीं है लेकिन वेस्ट एशिया का संघर्ष शुरू होने के बाद, हर दिन कहीं ना कहीं रसोई गैस के उपलब्ध नहीं होने, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग जाने की अफवाहें उड़ रही हैं. शासन प्रशासन इस पर स्पष्टीकरण देते-देते थक रहा है. जब भी कोई संकट की स्थिति आती है तो इस तरह की अफवाहें आसमान में उड़ने लगती है. अभी भी ऐसा ही हो रहा है. और वास्तव में इससे निपटना भी एक बड़ी चुनौती है. ऐसी अफवाहों के चलते गैस बुकिंग के पैनिक दौर की शुरुआत हुई और बड़े पैमाने पर एक साथ,गैस बुकिंग की जाने लगी. देश में यहां आंकड़ा सामने आया है कि जितने बुकिंग कभी नहीं हुई, रसोई गैस की ऑनलाइन उतनी बुकिंग कुछ दिनों के भीतर की गई. देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस स्थिति पर चिंता जाहिर की है अब मुख्यमंत्री श्री सहाय छत्तीसगढ़ में बैठा ले रहे हैं तब भी यह प्रमुख मुद्दा बना हुआ है. कुछ दिन से तो यह अफवाह भी उड़ा दिया गया कि वेस्ट एशिया के संघर्ष के चलते लॉकडाउन लगने जा रहा है.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रहे हैं. वहीं उन्होंने प्रशासन को,पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की उपलब्धता के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से भी निपटने के लिए कहा है. उन्होंने,परिस्थिति का फायदा लेकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई करने निर्देशित किया है.
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी के जुड़े होने की जानकारी मिली है.
यह बैठक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण मानी जा सकती है, अभी राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने की ओर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी इसके लिए आव्हान किया है. बैठक में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा होने का समाचार है। इसके साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जानकारी के अनुसार इस दौरान,मुख्यमंत्री श्री साय कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा कर रहे हैं और अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिशों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


