Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों के दौरान 10 कॉलोनियों का निर्माण

  रायपुर,दुर्ग   . असल बात news.  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के  विभिन्न गावों में हो रहे अवैध रूप से भूमि के क्रय-विक्रय,अवैध प्लाटिंग ...

Also Read

 


रायपुर,दुर्ग   .

असल बात news. 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के  विभिन्न गावों में हो रहे अवैध रूप से भूमि के क्रय-विक्रय,अवैध प्लाटिंग पर प्रतिबंध लगाने कलेक्टर दुर्ग को पत्र भेजा गया है.इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2020 से 2025 के मध्य कुल 10 कॉलोनियों का निर्माण किया गया है.ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण निर्बधन तथा शर्तें के अधीन ही कॉलोनी का निर्माण किया जाता है.

यह जानकारी विधानसभा में आज क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा पूछे गए प्रश्न लिखित उत्तर में आई है. सदस्य ललित चढ़कर के द्वारा पूछा गया है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2020 से वर्ष 2025 के मध्य ग्राम पंचायत क्षेत्र में कितनी कॉलोनियों का निर्माण किया गया. वही यहां अवैध कॉलोनी के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई  के बारे में उन्होंने जानकारी मांगी.

इसका जवाब देते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रावधानों के तहत ही ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनियों का निर्माण किया जाता है. इस विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2021 में नवोदय डेवलपर्स के द्वारा अंजोरा,मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स के द्वारा रिसाली, मैसेज नवकार ड्रीम्स पार्टनर के द्वारा कोल्हापुरी, श्री आर वाजपेई के द्वारा रिसाली,मेसर्स अपना बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के द्वारा रिसाली और मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स के द्वारा रिसाली  और वर्ष 2022 में मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स के द्वारा रिसाली में वर्ष 2023 में आर वाजपेई के द्वारा कृषि वर्ष 2023 में आर वाजपेई के द्वारा वैशाली तथा मेसर्स  सुयश बिल्डकॉन पार्टनर के द्वारा रिसाली और वर्ष 2024 में मेसर्स नवोदय डेवलपर्स पार्टनर के द्वारा अंजोरा में कॉलोनी का निर्माण किया गया है.

 विभागीय मंत्री ने इसमें भूमि स्वामियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूमि के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु स्थानीय अनुभाग अधिकारी के द्वारा कलेक्टर दुर्ग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है.