Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – "मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा ...

Also Read

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर सेनन (Nupur Sanon) की शादी में साथ देखा गया था, जिसके बाद से लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं. इसी बीच अब तलविंदर ने अपने अफेयर के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दिया है.



दिशा के साथ डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा- “हम शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जानने लगे थे, और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते. हम अभी भी खुद को जान रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे रूमर्स फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा. मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.”



तलविंदर और दिशा पटानी के डेटिंग की अफवाहें

दरअसल, एक्ट्रेस नूपुर सेनन (Nupur Sanon) और सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) की शादी की रस्मों में दिशा पटानी (Disha Patani) और तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) को एक साथ समय बिताते देखा गया था. इसके बाद दोनों को लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए थे. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी.