भिलाई . असल बात news. इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में पी एम उषा योजना के अंतर्गत लक्ष्य फाउंडेशन के स...
भिलाई .
असल बात news.
इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में पी एम उषा योजना के अंतर्गत लक्ष्य फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में बंधन बैंक, फ्लिपकार्ट, चोलामंडलम, टेक्नोटॉस्क , रैंडस्टैड, मेडप्लस तथा सत्या माइक्रोकैपिटल कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम के कर कमलों से हुआ।
पीएम ऊषा समन्वयक डॉ संजय दास ने अपने उद्बोधन में बताया कि पीएम-उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) का मुख्य उद्देश्य भारत में राज्य-संचालित उच्च शिक्षण संस्थानों में पहुँच, इक्विटी, जवाबदेही, सामर्थ्य और गुणवत्ता को बढ़ावा देकर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी उम्मीदवार आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अपनी प्रतिभा पर विश्वास के साथ जॉब फेयर में भाग ले तभी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी ।इस आयोजन में मंच पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा, आई क्यू ऐ सी समन्वयक सुश्री शैल शर्मा, ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ अजय मनहर, लक्ष्य फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री प्रभजोत कौर तथा लक्ष्य फाउंडेशन के प्लेसमेंट मैनेजर श्री हिमांशु साहू उपस्थित रहे । मंच संचालन डॉ अल्पा श्रीवास्तव ने किया।
उपरोक्त सातों कंपनियों के एच. आर. अधिकारियों ने प्री प्लेसमेंट टॉक देकर अपनी कंपनी के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी उम्मीदवारों को दी। डॉ अमृतेष शुक्ला ने मेले की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में दुर्ग तथा भिलाई के विभिन्न महाविद्यालयों से 12वीं /आई.टी.आई./डिप्लोमा/स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में उत्तीर्ण 396 छात्र छात्राओं ने रजिस्टर किया जिसमें से लगभग 370 छात्र छात्राओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। तत्पश्चात परिणामों की घोषणा की गई जिसमें बंधन बैंक ने 23 , फ्लिपकार्ट में 20 , सत्य माइक्रोकैपिटल में 18, रैंडस्टैड में 16, मेडप्लस में 7 तथा चोलामंडलम ने 4 उम्मीदवारों का चयन किया जिसमें मेडप्लस ने ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर भी प्रदान किया। टेक्नोटॉस्क ने ईमेल के माध्यम से 98 चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रेषित कर उन्हें अपने कार्यालय में संपर्क करने के लिए आमंत्रित किया । इस प्रकार इस रोजगार मेले में कुल 186 उम्मीदवार लाभान्वित हुए जो कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस रोजगार मेले में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम ने ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट प्रकोष्ठ , पी एम उषा तथा लक्ष्य फाउंडेशन को शुभकामनाएं दी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


