Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मकान में चल रहे अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, 500 रुपये लेकर युवाओं को परोसा जा रहा था नशा; संचालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक मकान में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए संचालक सहित पांच...

Also Read

 बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक मकान में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए संचालक सहित पांच युवकों को पकड़ा है. मौके से हुक्का सामग्री, तंबाकू युक्त फ्लेवर और नगदी रकम जब्त की गई है. आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.


जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी की रात सूचना मिली कि आर्यन पब्लिक स्कूल के पास स्थित अथर्व पाण्डेय के मकान में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है. यहां युवाओं को सिगरेट-तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर 500 रुपये प्रति घंटे की दर से हुक्का पिलाया जा रहा था. सूचना पर थाना सरकंडा की टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की.




हुक्का पीते मिले युवक, मैनेजर भी मौके पर

छापेमारी के दौरान किन्सु विश्वास (18) निवासी पैसपिक अपार्टमेंट तोरवा, यथार्थ कश्यप (18) निवासी जोरापारा सरकंडा और समीर पटेल (19) निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा को हुक्का पीते पाया गया. वहीं विनित एलानी (24) निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव सीपत चौक सरकंडा मौके पर मैनेजर के रूप में हुक्का पिलाते मिला. पूछताछ में युवकों ने बताया कि संचालक अथर्व शंकर पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18), निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा और विनित एलानी मिलकर 500 रुपये प्रति घंटे की दर से हुक्का पिलाते थे. पुलिस ने मौके से 2 हुक्का पॉट, 1 कोल हीटर, हुक्का फ्लेवर (रसीली ब्रांड), सिल्वर फॉयल, नोजल पैकेट, कोल छननी सहित अन्य सामान जब्त किया. साथ ही मैनेजर के कब्जे से 4000 रुपये नगद बरामद किए गए.

नहीं दिखा सके लाइसेंस, मामला दर्ज

पुलिस ने संचालक और मैनेजर को वैध लाइसेंस व दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया, लेकिन वे कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को वैधानिक प्रावधानों के तहत नोटिस देकर विवेचना में सहयोग करने की हिदायत दी गई है. मामले की जांच जारी है.