Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक सुश्री लता उसेंडी ने पुसावण्ड और बड़ेबंजोड़ा को दी विकास कार्यों की सौगात

  कोंडागांव  . असल बात news.  बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम पुसावण...

Also Read

 




कोंडागांव  .

असल बात news. 

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम पुसावण्ड में कुल 17.15 लाख रुपए की लागत के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में आश्रित ग्राम काकड़गांव मातागुड़ी के पास 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन तथा 14.15 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण शामिल है। 

इसी प्रकार विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम बड़ेबंजोड़ा में भी कुल 06 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में पखना पारा शिवलाल घर से 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 03 लाख रूपए और सीदाय घर से गुडिया घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 03 लाख रूपए शामिल है। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, भवन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क निर्माण से बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में सरपंच श्री सूरज पोयाम, जनपद सदस्य श्री फरसूराम नेताम, श्री इंदलराम यादव, श्री हितेश झा, श्री संतोष पात्र, श्री सुकालूराम पोयाम, श्री सोनारूराम मंडावी, श्री मेहत्तर बघेल, श्री शिवराम बघेल, श्री मंगलूराम मंडावी, श्री सोमसू पोयाम, रूनीका मानिकपुरी, श्री महादेव पायोम, श्री लच्छूराम पोयाम सहित पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।