Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लोकल ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक 8 किलोमीटर की दूरी तय करने में लग गया बीस मिनट से अधिक का समय ....??

  भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.   ट्रेनों की लेटलतीफी का बुरा हाल होता जा रहा है.आज यहां एक  लोकल ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक 8 किल...

Also Read


 भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.  

ट्रेनों की लेटलतीफी का बुरा हाल होता जा रहा है.आज यहां एक लोकल ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक 8 किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से अधिक.तक का समय लग गया.यह लोकल ट्रेन दुर्ग से रायपुर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है.जिसमें इस समय प्रतिदिन हजारों यात्री करते हैं. ट्रेनों के ऐसे देरी से चलने से यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक 8 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट से अधिक समय में तय करने यह लोकल ट्रेन  पावर हाउस भिलाई स्टेशन से सुबह 9:25 पर छूटने वाली ट्रेन है.बताया ताकि यह लोकल ट्रेन पावरहाउस रेलवे स्टेशन पर वैसे ही लगभग 10 मिनट देरी से पहुंची. निर्धारित समय तक रुकने के बाद यहां से रवाना हुई. लेकिन इससे आगे अगले स्टेशन भिलाई तीन स्टेशन तक पहुंचने में इसे 20 मिनट से अधिक का समय लग गया. बताया जा रहा है कि वहां पहुंचने से पहले यह बीच-बीच में तीन बार कई कई मिनट तक रुकती गई.

यह ट्रेन इतना रुक-रुक कर क्यों चल रही थी इसका स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल सका है लेकिन यात्रियों के द्वारा बताया जा रहा है कि इससे कुछ मिनट पहले आगे एक मालगाड़ी को छोड़ दिया गया था. जिसकी वजह से यह लोकल ट्रेन लगातार देर होती गई. लोकल ट्रेन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं जिसमें नौकरीपेशा, स्टूडेंट वर्ग के साथ व्यापारी वर्ग के लोगों की संख्या अधिक होती है.होते हैं. बताया जा रहा है कि यहां लोकल ट्रेन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक की दूरी 5 मिनट में पूरी कर लेती है... लेकिन आज इसे पावर हाउस से भिलाई तीन स्टेशन तक पहुंचने में 20 मिनट से अधिक का समय लग गया. ट्रेन रुक-रुक कर चलती रही यात्री परेशान होते रहे.