Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पाटन में ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ का आयोजन : उपभोक्ताओं को दी गई स्मार्ट मीटर की तकनीकी जानकारी

दुर्ग  . असल बात news. देश भर में उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रणालियों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाए जा रहे  ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ की ...

Also Read

दुर्ग  .

असल बात news.

देश भर में उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रणालियों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाए जा रहे  ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ की कड़ी में  सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत वितरण केंद्र पाटन में एक वृहद उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  उपभोक्ताओं को मुख्य रूप से रूप से  स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीक बिलिंग जैसे विषयों के बारे में जानकारी दी गई।

 इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल पाटन संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बी.पी. दीपक, सहायक अभियंता श्री कमलेश कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता श्री राजेश कुमार साहू और जीनस स्मार्ट मीटर के मैनेजर श्री केदारनाथ साहनी उपस्थित थे। शिविर में विभाग के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं को दूर करते हुए इसके विभिन्न फायदों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीक बिलिंग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इससे मानवीय हस्तक्षेप खत्म होगा और गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

शिविर में उपभोक्ताओं को सिखाया गया कि कैसे वे मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपने स्मार्ट मीटर का लाइव डेटा, बैलेंस और खपत की जांच कर सकते हैं। उपभोक्ता अपनी खपत को ट्रैक कर बिजली बिल कम कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर और रिले ऑफ (लाइट बंद होने) की स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। विभाग की टीमें इस पखवाड़े के दौरान घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक करेंगी। सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने अपील की है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शितापूर्ण, सटीक बिलिंग एवं बिजली बचत में सहायता आदि सुनिश्चित करने में सहायक है, अतः उपभोक्ता इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।