रायपुर. असल बात news. यहां लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे ब...
रायपुर.
असल बात news.
यहां लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना में दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. घटना में हालांकि कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है.अवलोकन से दस्तावेजो को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है. सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी.
विभाग के द्वारा इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि रात्रि मे आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया.आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है. खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया !
घटना के दूसरे दिन सुबह भी अधिकारियो द्वारा स्थल का निरीक्षण अवलोकन किया गया है. वहां किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


