दुर्ग,भिलाई . असल बात news. महाशिवरात्रि का पर्व आज हर जगह अत्यंत उत्साहपूर्वक परंपरानुसार अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर प...
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
महाशिवरात्रि का पर्व आज हर जगह अत्यंत उत्साहपूर्वक परंपरानुसार अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शिवालियों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. प्रत्येक मंदिरों में भव्य सजावट की गई है.वहीं इस दौरान मंदिरों तथा आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं.
जिला पुलिस प्रशासन दुर्ग के द्वारा बताया गया है कि आज प्रातः 5:00 बजे से जिले के विभिन्न शिवालयों में जिला बल महिला बल यातायात का बल और सशस्त्र बल महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ड्यूटी लगायी गयी है. कुल 34 अलग-अलग शिवालियों में 550 स्टॉफ का बल लगा हुआ है यह बल देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने तक ड्यूटी में लगा रहेगा.




"
"
" alt="" />
" alt="" />


