Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेत में पानी डालने के बात की पुरानी रंजिश के कारण कर दी गई हत्या,रानीतरई में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या का प्रकरण

   *दुर्ग पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 12 घंटे से कम समय में सुलझाया गया ,हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार ▪️ एसआईयू एवं थाना रानीतरई की सं...

Also Read

 


 *दुर्ग पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 12 घंटे से कम समय में सुलझाया गया ,हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ एसआईयू एवं थाना रानीतरई की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग,पाटन.

असल बात news.  

थाना रानीतरई क्षेत्रा के ग्राम केंवरा में एक खेत में व्यक्ति की लाश मिलने के प्रकरण का खुलासा हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा पानी डालने की बात के विवाद के कारण आरोपी द्वारा प्रार्थी पक्ष के व्यक्ति पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को  ग्राम केंवरा स्थित खेत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में मृतक अमर सिंह साहू के सिर एवं गर्दन पर गंभीर चोट पाई गई। जांच में पाया गया कि खेत में पानी डालने की बात को लेकर आरोपी एवं मृतक के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था।

मामले में धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मोहन लाल सिन्हा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️घटना का कारण :

खेत में पानी डालने की बात को लेकर पुरानी रंजिश।

घटना स्थल

ग्राम केंवरा स्थित कृषि खेत, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. एक धारदार हथियार

उक्त कार्यवाही में एसआईयू टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद हरिश, थाना प्रभारी रानीतरई निरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक नरेन्द्र वर्मा, तथा अन्य स्टाफ की सक्रिय एवं  भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि आपसी विवादों का समाधान कानूनी माध्यम से करें एवं कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।