Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खालसा कॉलेज दुर्ग ने किया सामुदायिक शिविर का आयोजन

 दुर्ग,असल बात खालसा कॉलेज दुर्ग के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने ग्राम गिधवा बेमेतरा में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया।  शिविर के दौर...

Also Read

 दुर्ग,असल बात



खालसा कॉलेज दुर्ग के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने ग्राम गिधवा बेमेतरा में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया।  शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण सर्वे,स्वच्छता रैली एवं परिसर  को झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दूसरे पहर में विद्यार्थियों ने गिधवा, नागदा एवं परसदा के पक्षी विहार का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों के आवास, तापमान, भोजन एवं प्रवसन के कारणों को नजदीक से  समझा। समूह में बटकर विद्यार्थियों ने ग्राम सर्वे किया और  पक्षी अभ्यारण का ग्रामीणों के जीवन में महत्व को जाना। इंटरप्रिटेशन सेंटर द्वारा विद्यार्थियों ने पक्षियों के विषय में विस्तृत जानकारी पीपीटी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से प्राप्त की। सामुदायिक शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकड़े के निर्देशन एवं गतिविधी प्रभारी प्राध्यापक श्रीमती ललिता परमार एवं डॉ. मनीषा वर्मा के मार्गदर्शन में ,  कॉलेज की सक्रिय प्राध्यापक श्रीमती दिव्या सिंह और योगेश देवांगन की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संचालित हुआ।  कॉलेज के डायरेक्टर सरदार हरमीत सिंह भाटिया और गुलबीर सिंह भाटिया ने सामुदायिक शिविर को विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बताया  और धैर्यपूर्ण संचालित करने पर बधाई प्रेषित किया।

असल बात,न्यूज