भिलाई . असल बात news. सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा टीच बियॉन्ड ब्लैकबोर्ड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...
भिलाई .
असल बात news.
सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा टीच बियॉन्ड ब्लैकबोर्ड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को क्लासरूम टिचिंग को उपयोगी एवं प्रभावशाली बनाने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गयीl इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता हेलेन ग्रेडी इंटरनेशनल क्रियेटिव एजुकेशन एकेडमी की प्राचार्या नीलिमा गुप्ता थी|
कार्यशाला में उन्होंने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने, आत्म नियंत्रण, मुख प्रदर्शन, अवलोकन कला एवं कक्षा को प्रभावशाली बनाने की तकनीकों के बारे में बताया| कार्यशाला में लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल एक्टिविटी सेंटर की निर्देशक प्रीति जैन ने छात्रों को अशाब्दिक संचार, फोकस एवं छात्रों को कक्षा में व्यस्त रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए| कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ती संतोष ने की| सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं अतिथियों ने शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया| यह कार्यशाला छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुई एवं इस के माध्यम से छात्रों को स्वयं के सर्वांगीण विकास एवं टीचिंग लर्निंग को प्रभावकारी बनाने में बहुत सहायता मिली| इस प्रकार यह कार्यशाला अत्यंत जानकारीपूर्ण, रुचिकर एवं प्रभावशाली सिद्ध हुई| इस कार्यशाला के माध्यम से पढ़ाई के महत्त्व को केवल किताबों एवं ब्लैकबोर्ड से बाहर निकालकर प्रैक्टिकल अनुभव के आधार पर और अधिक सार्थक एवं गतिशील बनाने में सहायता मिली| इस अवसर पर शिक्षा विभाग के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थेl


"
"
" alt="" />
" alt="" />


