Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उच्च शिक्षा में प्रशासनिक स्थिरता की दिशा में पहल: प्रदेश के 8 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि हुई समाप्त

  रायपुर ,प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आद...

Also Read

 रायपुर,प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 8 कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सक्षम समिति की अनुशंसा के आधार पर समाप्त किया गया है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि संबंधित कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा निर्धारित अवधि में की गई, जिसके पश्चात उनके कार्य-व्यवहार एवं विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि को समाप्त कर नियमित किया गया है। यह विस्तार शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया गया है। सहायक ग्रेड 3 के पद पर जिन लोगों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई उसमें सुश्री मोनिका बघेल, श्री राहुल कुमार कंवर, श्री मोहम्मद आमीर खान, श्रीमती मनीषा अवस्थी चौबे, ऋषि वर्मा, श्री संजय कुमार मिरी, श्रीमती अद्रियाना एक्का और श्रीमती मंजू सुर्यवंशी का नाम शामिल है।




उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य शासकीय महाविद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता सुनिश्चित करना है, जिससे शैक्षणिक एवं कार्यालयीन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा तथा संबंधित महाविद्यालयों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।