Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मजागरण, संयम, साधना और संकल्प का प्रतीक है :- दीपेश साहू

  विधायक दीपेश साहू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना मे हुए सम्मिलित  बेमेतरा  . असल...

Also Read

 





विधायक दीपेश साहू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना मे हुए सम्मिलित 

बेमेतरा  .

असल बात news.  

 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायतों में आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

विधायक श्री साहू सर्वप्रथम ग्राम भेड़नी स्थित नर्मदा धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने माँ नर्मदा जी की आराधना की। तत्पश्चात सपाद लक्षेश्वर धाम (सलधा) में आयोजित दिव्य महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर पूज्य दंडी स्वामी ज्योतिमर्यानंद सरस्वती जी महाराज से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। ग्राम शिंवार, टकसिवा एवं सोरला सहित नगर पंचायत भीमभौरी में आयोजित शिव प्राण-प्रतिष्ठा, शिव बारात एवं श्रीमद्भागवत गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ जैसे आयोजनों में भी विधायक श्री साहू ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। ग्राम टकसिवा में आयोजित शिव बारात ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं सोरला में नवनव युवक मित्र मंडल द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ ने सनातन संस्कृति की गरिमा को और सुदृढ़ किया। नगर पंचायत भीमभौरी में श्री सालिक वर्मा जी के निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण-शिव-शक्ति महात्म्य एवं भगवान शिव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी विधायक श्री साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा किमहाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मजागरण, संयम, साधना और संकल्प का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संतुलन और सेवा भाव बनाए रखते हुए समाज हित में कार्य करना ही सच्ची शिव भक्ति है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आध्यात्मिक उन्नति दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जब समाज संस्कार, सद्भाव और एकता के सूत्र में बंधा होता है, तब विकास की गति स्वतः तीव्र होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं युवा सशक्तिकरण—के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

विधायक श्री साहू ने ग्रामवासियों, आयोजन समितियों एवं युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं और सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा आइए, हम सभी शिव तत्व को अपने जीवन में आत्मसात कर सकारात्मक, संस्कारित और विकसित बेमेतरा के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।” इस अवसर रघुवीर पिंटू सिन्हा अध्यक्ष सरपंच संघ बेरला, दिलीप निषाद सरपंच, संजीव तिवारी उपस्थित रहे l