Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने एक दिन में दस वार्डो में किया विकास कार्यों का भूमि पूजन,भिलाई नगर और वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन.नए विकास कार्य को स्वीकृति मिलने से आमजनों में भारी उत्साह,सांसद श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतिम क्षेत्र तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित

सांसद निधि से गली-गली में पहुंचने जा रही है खुशियों की सौगात, करोडों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन गली गली में पहुंच रहा है विकास का का...

Also Read

























सांसद निधि से गली-गली में पहुंचने जा रही है खुशियों की सौगात, करोडों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन

गली गली में पहुंच रहा है विकास का काम 

भिलाई दुर्ग  .

असल बात news. 

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में अब गली-गली में विकास का काम पहुंच रहा है.सांसद विजय बघेल ने सांसद निधि से वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग दस स्थानों पर आज करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया.इन नए विकास कार्यों की स्वीकृति से आम लोगों में उत्साह है,खुशियां हैं.इन विकास कार्यों की कड़ी में वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सीमेंटीकरण,नाली निर्माण तथा डोम शेड का निर्माण  किया जाएगा.इनके भूमिपूजन समारोह में स्थानीय रहवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति थी.इस अवसर पर बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में चारों तरफ विकास के काम हो रहे हैं.दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में अब गली-गली में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है.

यह विकास कार्य इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें कई ऐसे कार्य किये जा रहे हैं जिनकी आम लोगों के द्वारा काफी पहले से मांग की जा रही थी. इसमें भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएसपी के सेक्टर 9 स्थित फुटबॉल खेल मैदान में चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा.इस खेल मैदान में अभी तक लाल मिट्टी बिछी हुई है और खिलाड़ियों को खेल के दौरान गिरने से हमेशा चोट लगती है.इसके भूमि पूजन समारोह के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने युवा खिलाड़ियों से खेल मैदान को सुरक्षित,सुव्यस्थित और सुंदर बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया. उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ी मैदान में नियमित रूप से पानी डालते हैं तो इस मैदान को हरा-भरा बनाया जा सकता है जिससे खिलाड़ियों को चोटे भी नहीं आएगी. उन्होंने खिलाड़ियों से अपने जीवन में हमेशा जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहना का भी आव्हान किया.यहां कार्यक्रम में सर्वश्री जयंत वर्मा,पोखन साहू,एप्पल राव,मोहन राव सुमन दादा अजीत सिंह इत्यादि सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित थे.

पुराने सुपेला बाजार मल्लाह मोहल्ला  में  तो 3:30 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है.इससे समझा जा सकता है कि इस क्षेत्र को विकास कार्यों की कितनी सौगात मिली है.यह क्षेत्र झुग्गी बाहुल्य इलाका है जोकि वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है,जहां शुद्ध पेयजल सड़क नाली की आज भी बहुत समस्याएं हैं.वहीं देवांगन पारा सूपेला में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. सांसद निधि से  मैत्री विहार राधिका नगर में डोम शेड का निर्माण कार्य किया जाएगा,जिसका भी भूमि पूजन किया गया. यहां स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्य का स्वागत किया.

 इस धुआंधार भूमिपूजन कार्यक्रमों में इनके साथ अंबेडकर नगर वार्ड 15 में सियान सदन पहुंच मार्ग निर्माण कार्य,वार्ड 20 वैशाली नगर में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सिवरेज लाइन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन, वार्ड नंबर 30 प्रगति नगर में 25 लाख रुपए की लागत से रोड और नाली के निर्माण का भूमि पूजन तथा वार्ड नंबर 31 सुंदर नगर में 20 लाख रुपए की लागत के सीमेंटीकरण कार्य और नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा  15 लाख रुपए की लागत वाले बैजनाथ मंदिर में डोम शेड निर्माण और  वार्ड क्रमांक 34 शीतला मंदिर वार्ड में 15 लाख रुपए की लागत से गली सीमेंटीकरण और चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया.

इन सभी भूमि पूजन समारोह में वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह तथा राजेश सिंह भी उपस्थित थे.