छत्तीसगढ़ . असल बात news. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा आज प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को ऐतिहासिक एवं...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा आज प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी दस्तावेज के साथ कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बजट बताते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत देश का यह बजट उनके नाम के अनुरूप ही है.यह बजट निर्मल भी है,इसमें सीता मैया की ममता दिखती है और यह रमणीक भी है.सांसद श्री बघेल ने कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब दिख रहा है. इसमें आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की ठोस झलक दिखती है.
उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत इस बजट में देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओ का सम्मान दिखता है.यह बजट आम जनता की इच्छा और आकांक्षाओं के अनुरूप का बजट है. महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारे केंद्रीय बजट में देश को आत्मनिर्भर,विकसित भारत बनाने की योजनाओ के ठोस कदम दिख रहे हैं.इसमें साफ दिख रहा है कि हमें किन योजनाओ के साथ आगे बढ़ना है.बजट में हवाई सेवा, रेल सेवा, सड़क सेवा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सभी सेवाओं के विस्तार के लिए योजनाओं को महत्वपूर्ण तरीके के साथ मजबूती से स्थान दिया गया है. इसमें युवा, किसान,महिला, उद्यमी कलाकार साहित्यकार प्रत्येक वर्ग के लिए कुछ ना कुछ जरूर है.
उन्होंने कहा कि यह बजट आयकर में भी काफी राहत प्रदान करने वाला है. नए नियमों से आम जनता को आयकर के क्षेत्र में काफी राहत मिलने वाली है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


