Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केंद्रीय बजट 2026,शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम -स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

  *भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट रायपुर  . असल बात news.   01 फरवरी 2026. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो...

Also Read

 


*भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट

रायपुर  .

असल बात news.  

01 फरवरी 2026.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह बजट शिक्षा, रोजगार, तकनीक, स्वास्थ्य, ग्रामोद्योग, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी है।

         केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बजट का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर की मजबूत नींव रखता है।

       मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्कूल शिक्षा के लिए किए गए प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के ड्रॉप-आउट को रोकने हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास भवनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे दूरस्थ, ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और शिक्षा से वंचित रहने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। 

        स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नई तकनीक एवं स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने का सशक्त रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। साथ ही एआई आधारित स्वास्थ्य इनोवेशन को बढ़ावा देने से तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं-दोनों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को दिए गए विशेष प्रोत्साहन से छत्तीसगढ़ के 7 लाख से अधिक हथकरघा श्रमिकों एवं उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

      मंत्री श्री यादव ने बताया कि केंद्रीय बजट में 20 हजार नए पर्यटन केंद्रों के विकास, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों को हाई-टेक प्रशिक्षण, सात नए जलमार्गों, सात रेल कॉरिडोर तथा पाँच आयुर्वेद आधारित एम्स की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक विकास होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।  उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएगा।