▪️ आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्यवाही ▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट के तहत ...
▪️ आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्यवाही
▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त
▪️ आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
भिलाई,दुर्ग.
असल बात news.
यहां के सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक को लोहे का धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने धमकाने की सूचना पर पकड़ा गया है.आरोपी के पास से हथियार चापड़ बरामद किया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति धारदार हथियार से आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला में पदस्थ थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक आशीष साहु की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपीलकी गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


