Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय महाविद्यालय,खुर्सीपार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

भिलाई. असल बात news.           मोहन लाल जैन (मोहन भैय्या) शासकीय महाविद्यालय,खुर्सीपार में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गय...

Also Read




भिलाई.

असल बात news.  

       मोहन लाल जैन (मोहन भैय्या) शासकीय महाविद्यालय,खुर्सीपार में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. अनुपमा अस्थाना (क्षेत्रीय अपर संचालक, दुर्ग संभाग) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बी. अप्पल राजू (महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष) उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. बलजीत कौर के द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभांरभ सरस्वती वंदना एवं राज्यकीय गीत के साथ किया गया। 

       कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. अनुपमा अस्थाना ने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का समय है, इसलिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर एवं कार्य की योजना बनाकर निरंतर प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होने ‘‘विकसित भारत योजना‘‘ की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग एवं प्रयास की आवश्यकता है। 

       कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री बी. अप्पल राजू ने संबोधित किया कि मेहनत से सफलता प्राप्त होती है। उन्हांेने सभी विजेता छात्र/छात्राओं को बधाई दी एवं अन्य विद्यार्थियों को उनके द्वारा किए गये प्रयास के लिए शुभकामनांए दी। 

       महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. बलजीत कौर द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई एवं विश्वविद्यालय की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि भी प्रदान की गई। उन्हांेने इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। 

       इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं- कु. मोनिका साहू (एम.एस.सी. रसायनशास्त्र), श्रीमती ममता कौशिक (एम.ए. अर्थशास्त्र), कु. ज्योति गुप्ता (बी.काॅम तृतीय वर्ष) एवं श्री शुभम सिंह (युवा उत्सव के बाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु) को पुरस्कृत किया गया। 

       महाविद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न विधाओं जैसे खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, मेंहदी, पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वंयसेवकों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

       कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोमलता एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अनीता मेश्राम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापगण, कार्यालयीन कर्मचारी एवं छात्र/छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।