दुर्ग . असल बात news. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बीआईटी दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशेष शिविर के अंतर्गत भानपुरी ग्राम के ...
दुर्ग .
असल बात news.
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बीआईटी दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशेष शिविर के अंतर्गत भानपुरी ग्राम के बच्चों एवं ग्रामवासियों के साथ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में गाँव के बच्चों एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गीत, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। स्वयंसेवकों और बच्चों ने मिलकर पूरे उत्साह और सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर – विधायक, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग , लोमश चंद्राकर – सभापति, जनपद , दुर्ग , उमेंदी ठाकुर – सरपंच, भानपुरी , महेश साहू – पूर्व प्राचार्य, प्राथमिक शाला , डॉ. डी.एस. रघुवंशी, कार्यक्रम समन्वयक, सी.एस.वी.टी.यू. भिलाई , विजय यादव और मुकेश चंद्रकर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छ आवास योजना के विजेताओं, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं तथा विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता , कक्षा 1 से 8 तक उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबाना नाज़ सिद्दीकी एवं अभिजीत लाल के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर को संस्थान के प्राचार्य डॉ. एस. के. जायसवाल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
इस प्रकार यह सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामवासियों, बच्चों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी के लिए यादगार बन गया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


