Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुपेला क्षेत्र में बेशकीमती जमीनो पर से भू माफियाओ का कब्जा हटाने का अभियान जारी, भूमाफिया मान नहीं रहे हैं लगातार अतिक्रमणों को बढ़ा रहे है

भिलाई . असल बात news.  सुपेला क्षेत्र में मुख्य मार्गो के किनारे की भूमि,जिसकी कीमत लगभग दस हजार प्रति स्क्वायर फीट तक है पर अतिक्रमणकारियों...

Also Read




भिलाई .

असल बात news. 

सुपेला क्षेत्र में मुख्य मार्गो के किनारे की भूमि,जिसकी कीमत लगभग दस हजार प्रति स्क्वायर फीट तक है पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा शातिराना तरीके से बार-बार अतिक्रमण कर लिया जा रहा है.स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की बार-बार कार्रवाई की जाती है,अतिक्रमण तोड़ा जाता है लेकिन ये भूमाफिया  के लोग वापस फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं. नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा आज संयुक्त रूप से यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. भूमिया अतिक्रमणकारियों पर अब बड़ा जुर्माना लगाने के साथ सख्त  कानूनी कार्रवाई की जरूरत महसूस हो रही है..

सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही विगत 03 सप्ताह से निरंतर जारी है।आज प्रातः से यह अभियान शुरू हो गया जैसे अतिक्रमांक कार्यों में अपना तफरी मच गई. घड़ी चौक, सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज प्रातः 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, जिससे मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है एवं यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी; थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें एवं शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।