पाटन,दुर्ग. असल बात news. यहां पाटन में सट्टा लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जांच में आरोपी के द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफ...
पाटन,दुर्ग.
असल बात news.
यहां पाटन में सट्टा लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जांच में आरोपी के द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सट्टा संचालित करने का खुलासा हूआ है. आरोपी के कब्जे से नगद राशि एवं मोबाइल जप्त किया गया है. प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 पाटन में सट्टा लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पाटन पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी विरेंद्र देवांगन, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09 पाटन, थाना पाटन, जिला दुर्ग को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा लिखकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।
मामले में धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी के पास से एक नग मोबाइल फोन,,नगद राशि ₹10,090/- तथा सट्टा-पट्टी व लेखा संबंधी कागजात जप्त किया गया है.
उक्त कार्रवाई में थाना पाटन में पदस्थ निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक विक्रम नेताम, आरक्षक रमेश साहू एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
*दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


