▪️ सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा का मामला। ▪️ 833 एवं 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर 113 ग्राम नकली आभूषण प्रस्तुत किया गया।...
▪️ सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा का मामला।
▪️ 833 एवं 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर 113 ग्राम नकली आभूषण प्रस्तुत किया गया।
▪️ आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4), 336(2), 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही
भिलाई दुर्ग .
असल बात news.
अभी गोल्ड रखकर लोन लेने के बहुत विज्ञापन आ रहे हैं तो इसमें भी धोखाधड़ी करने का प्रयास शुरू हो गया है. एक आरोपी ने हॉलमार्क लगाकर नकली स्वर्ण आभूषण से लोन लेने की कोशिश की. उसने लगभग 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर लोन लेने का प्रयास किया.बैंक स्वर्ण परीक्षक के द्वारा परीक्षण में आरोपी की पोल खुल गई और उसे पकड़ लिया गया.आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त किया गया है ।
प्रार्थी अनुराग बंधु, शाखा प्रबंधक, सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.02.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति बैंक में स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुआ। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण करने पर प्रस्तुत आभूषण नकली पाए गए।
आरोपी द्वारा नकली आभूषणों पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। यदि परीक्षण में आभूषणों की पहचान नहीं हो पाती तो बैंक को आर्थिक क्षति होती।
प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 318(4), 336(2), 62 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना स्थल :
सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड, छावनी, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
राज कुमार पातरा, उम्र 37 वर्ष, निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवास – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग
जप्त सामग्री :
01 नग हार, 02 नग कंगन, 02 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 01 नग अंगूठी, कुल वजन 113 ग्राम, जिन पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही। बैंक के स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा सजगता से परीक्षण किए जाने से बैंक को संभावित आर्थिक क्षति से बचाया जा सका।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वित्तीय संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के कूटरचित दस्तावेज अथवा आभूषण संबंधी संदेहास्पद मामलों में तत्काल पुलिस को सूचित करें। धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


