Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेलते समय कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

  मुंगेली. जिले के अमलीकापा गांव में 4 साल का मासूम घर के पास खेलते-खेलते कुंए में गिर गई. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना से परिवार...

Also Read

 मुंगेली. जिले के अमलीकापा गांव में 4 साल का मासूम घर के पास खेलते-खेलते कुंए में गिर गई. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना से परिवार में मातम पसर गया है. मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची घर के पास खुले कुएं के पास खेल रही थी. इसी दौरान वह मौजूद पेड़ से बेल तोड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे खुले कुएं में गिर गई. पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर जमा हुए और पुलिस को सूचित किया.



पुलिस की गोताखोर एक्सपर्ट टीम (विशेषज्ञ इकाई) ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला. घटना स्थल पर पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. एडिशनल एसपी मयंक तिवारी ने कहा कि प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि बच्ची बेल तोड़ने के कारण संतुलन खो बैठी और कुएं में गिरने के बाद पानी में डूब गई. मर्ग कायम कर मामले में विवेचना में लिया गया है.

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी तरह खेड़ा गांव कुएं में गिरने से चाचा भतीजे की मौत कुंए के अंदर जहरीली गैस रिसाव होने के कारण हुई थी. वहीं एक और घटना में जहरीली गैस के रिसाव से मौत हुई थी.