ÀaaQQqQ11q111111 ▪️ पुरानी बाई द्वारा विश्वास में लेकर की गई चोरी ▪️ 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा ▪️ लगभग 20 लाख के सोने-हीरे...
▪️ पुरानी बाई द्वारा विश्वास में लेकर की गई चोरी
▪️ 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा
▪️ लगभग 20 लाख के सोने-हीरे आभूषण बरामद कर विधिवत जप्त
दुर्ग .
असल बात news.
थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र मैं हुई चोरी की घटना के आरोपियों का खुलासा हो गया है. घर में घरेलू काम करने वाली महिला ही आरोपी निकली है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के निशानदेही पर लगभग 20 लाख रुपए कीमत का सोने चांदी का आभूषण बराबर किया गया है. इस कारण में स्थानीय पुलिस लगभग 24 घंटे के भीतर ही आरोपी तक पहुंच गई और उसे पकड़ने में सफलता मिल गई. बताया गया कि घर में पूर्व से काम करने वाली बाई को विश्वास में लेकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल जैन, निवासी HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग द्वारा घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी तथा विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


