Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कंडीशनर कमरे में बैठकर बनाया गया बजट है -सुशील सन्नी अग्रवाल

  रायपुर. असल बात news.  श्रमिक, युवा गरीबों के हितैषी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ प्र...

Also Read

 


रायपुर.

असल बात news. 

श्रमिक, युवा गरीबों के हितैषी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ प्रदेश के बजट पर कहा कि यह बजट वित्त मंत्री जी ने एयर कंडीशनर कमरे में बैठकर बनाया है, इसलिये इस बजट में आम आदमी, गरीब वर्ग, किसान वर्ग, श्रमिक वर्ग, युवा वर्ग, कर्मचारी वर्ग के लिये कुछ भी नहीं हैं।

इतना भारी भरकम 1.72  हजार करोड़ के संकल्प बजट पर सिर्फ संकल्प के अलावा कुछ भी नहीं है। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा वर्ग को वित्त मंत्री जी से बहुत उम्मीदें थी, पूर्व में घोषणा अनुरूप 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, पुलिस में भर्ती, बेरोजगारी भत्ता आदि किसी भी चीज की घोषणा नहीं किया गया, जनता को धरातल पर काम चाहिए केवल गोल मोल और बड़ी बातों से उन्हें कोई वास्ता नहीं है। 

एक ओर नई आबकारी नीति बनाकर दारू को दुकान खोली जा रही है और बजट में नशा मुक्ति के लिये 20 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है, यह बीजेपी सरकार की दोहरी नीति को दिखाता हैं। जिस मोदी जी के भरोसे इनकी सरकार सत्ता में आई है उस मोदी की न कोई गारंटी है, न सायं सरकार की वारंटी।

कुल मिलाकर विष्णु देव साय, दारू बेचकर बढ़ाएंगे आय, छत्तीसगढ़ की जनता भाड़ में जाय।