▪️ रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न ▪️ पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 219 खिलाड़ियों ने लिया भाग ▪️ प्रत्येक ...
▪️ रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न
▪️ पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 219 खिलाड़ियों ने लिया भाग
▪️ प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन एलिमिनेशन राउंड हेतु
▪️ 25.02.2026 को इंडिविजुअल एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित होंगे
दुर्ग, भिलाई.
असल बात news.
प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय दिवस विभिन्न स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड आयोजित किए गए।रिकर्व (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 70 मीटर दूरी से 50 मीटर तक, कंपाउंड (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 50 मीटर तथा इंडियन राउंड (पुरुष) में 50 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी से क्वालिफिकेशन मुकाबले हुए।
प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग में चल रही इन प्रतियोगिताओं में रिकर्व इवेंट में पुरुष वर्ग से 55 एवं महिला वर्ग से 41 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कंपाउंड इवेंट में पुरुष वर्ग से 79 एवं महिला वर्ग से 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन आगामी एलिमिनेशन राउंड हेतु किया गया है।निर्णायक मंडल द्वारा 25.02.2026 को इंडिविजुअल एलिमिनेशन एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, जिससे सभी स्पर्धाएं निर्धारित समयानुसार संपन्न हो सकें।
द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


