Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खुर्सीपार, छावनी, जामुल, कुम्हारी एवं पुरानी भिलाई क्षेत्र की 400 से अधिक महिला कमांडो को आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा का प्रशिक्षण,नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं सुरक्षित शहर/ग्राम निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प

*थाना खुर्सीपार में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित ▪️ *पद्मश्री शमशाद बेगम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विज...

Also Read




*थाना खुर्सीपार में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित

▪️ *पद्मश्री शमशाद बेगम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति

भिलाई,दुर्ग .

असल बात news.  

थाना खुर्सीपार क्षेत्र के श्रीराम मैदान में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 400 से अधिक महिला कमांडो को आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं सुरक्षित शहर/ग्राम निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प कराया गया.कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, पद्मश्री शमशाद बेगम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर की उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण सत्र में SDRF टीम द्वारा सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़, भूकंप एवं अन्य आपदा परिस्थितियों में प्राथमिक प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, आग से बचाव तथा राहत एवं बचाव कार्य के समन्वय का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा संबंधी विधिक प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव, सामुदायिक पुलिसिंग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान की रणनीति एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महिला कमांडो को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कमांडो समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने महिला कमांडो से अपने आसपास के परिवारों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करे और इसकी शुरुआत स्वयं से करे, तो अपराध रहित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आई महिला कमांडो टीमों को सशक्त बनाने हेतु टॉर्च एवं केन सिटी का वितरण किया गया।सभी महिला कमांडो के द्वारा “सशक्त नारी सशक्त छत्तीसगढ़” एवं “नशा मुक्त समाज सुरक्षित समाज” का सामूहिक संकल्प किया गया।

आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ,नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत सिंह पैकरा, एसडीओपी धमधा डॉ. चित्रा वर्मा, जिला सेनानी नगर सेना नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला, छावनी प्रभारी, थाना खुर्सीपार स्टाफ, महिला डेस्क टीम एवं SDRF दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं सामाजिक समरसता के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।