Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सावधान... ऐसा भी हो रहा है...बैंक खाता एवं सिम कार्ड को साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने बेच दे रहे हैं...

  ▪️ मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ घटना के चंद घंटों के भीतर त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को ह...

Also Read

 


▪️ मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

▪️ घटना के चंद घंटों के भीतर त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया

▪️ बैंक खाता एवं सिम कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने का प्रयास

▪️ अपराध क्रमांक 288/2026 में धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही

 दुर्ग, भिलाई.

असल बात news.  

बैंकों से साइबर फ्रॉड इतना अधिक बढ़ते जा रहा है कि हर दिन इसके नए तरीके सामने आ रहे हैं.अब तो लोग ऐसा फ्रॉड करने के लिए दूसरों का बैंक खाता एवं सिम कार्ड तक बेच दे रहे हैं. सुपेला थाना क्षेत्र में एक ऐसे ही आरोपी को पकड़ा गया है जिसने अपने परिचित का ही बैंक खाता व सिम कार्ड साइबर फ्राड की राशि प्राप्त करने के लिए बेच दिया.पीड़ित ने मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ करने में तकनीकी समस्या आने की वजह से आरोपी से संपर्क किया था.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी हैप्पी सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सड़क 01 क्वार्टर 10/डी, जोन-03 खुर्शीपार भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में ऑनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ कराने में तकनीकी समस्या आने पर उसने परिचित आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार भिलाई से संपर्क किया।

प्रार्थी द्वारा अपना सिम कार्ड एवं बैंक खाता संबंधी जानकारी आरोपी को आकाश गंगा, सुपेला में दी गई थी । इसके पश्चात आरोपी द्वारा संपर्क बंद कर दिया गया। जानकारी प्राप्त हुई कि प्रार्थी के बैंक खाते एवं सिम कार्ड को साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने हेतु अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी प्रकरण में शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️ घटना स्थल :

आकाश गंगा क्षेत्र, सुपेला, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम 

1. आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई

2. सुरजा कुमार सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री 

1. प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन

2. बैंक खाता एवं सिम कार्ड से संबंधित दस्तावेज

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 334 योगेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं थाना स्टाफ की भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील 

दुर्ग पुलिस के द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, ओटीपी, सिम कार्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल बैंकिंग अथवा साइबर संबंधी समस्या होने पर सीधे संबंधित बैंक या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना दें।