रायपुर . असल बात news. नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को क्रांतिक...
रायपुर .
असल बात news.
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को क्रांतिकारी तथा जनहितैषी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ वनांचल क्षेत्रों में अभूतपूर्व समावेशी विकास करने में सक्षम है. इससे पूरे राज्य में विकास की एक नई शुरुआत होती दिखेगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य भी नक्सलमुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब वहां नए सिरे से विकास की जरूरत होगी और इस बजट के माध्यम से प्रदेश की विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने वहां के विकास का नया रोडमैप तैयार किया है.
श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में ज्ञान,से गति के बाद संकल्प बजट प्रस्तुत किया है. राज्य के इन सभी बजट से आम लोगों में नई उम्मीद जगी हैं. वर्ष 2026-27 के बजट का आम लोगों के द्वारा बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा था और अब यह प्रस्तुत हुआ है तो लोगों को लग रहा है कि उनके सपने साकार होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बजट में अच्छा चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरत के क्षेत्र में विशेष प्रावधान किए गए हैं.इन जनकल्याणकारी कार्यों से आम जनता को काफी राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि हम सब बस्तर के विकास के बारे में सोचते रहे हैं. हमारे बस्तर में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावना है लेकिन यह सब ठप्प जैसा था. अब यहां विकास का नया रास्ता खुलेगा. उन्होंने कहा कि इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं उससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने कीभी बहुत उम्मीदें हैं.

"
"
" alt="" />
" alt="" />


