Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विश्वविद्यालय मेरिट सूची परीक्षा–2025 में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की ऐतिहासिक सफलता, सूक्ष्मजीवविज्ञान में स्वर्ण पदक सहित छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धि

  भिलाई  . असल बात news.  स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग की छात्राओं ने हेमचंद यादव विश...

Also Read

 


भिलाई  .

असल बात news. 

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग की छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा घोषित एम.एससी. (सूक्ष्मजीवविज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा–2025 की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।यहां प्रावीण्य सूची में कु. श्रुति वैष्णव ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।

कु. शैरी जाम्भुलकर ने पाँचवाँ स्थान,कु. खुशी चौधरी ने छठवाँ स्थान, तथा कु. शुभांजलि सोनी ने नवाँ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

प्रबंधन की ओर से डॉ. मोनिषा शर्मा एवं डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन एवं अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डा. शमा अफ़रोज़ बेग, विभागाध्यक्ष, सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विभाग के निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन, नियमित प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं शोध उन्मुख वातावरण का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।