Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास रेड

  ▪️ ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त ▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही भिलाई. असल बात news.  थाना सु...

Also Read

 



▪️ ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त

▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही

भिलाई.

असल बात news. 

थाना सुपेला पुलिस के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार किया गया है.कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास यह रेड कार्रवाई की गई है. प्रकरण में ₹6 को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश  से नगद राशि का हार-जीत दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि 06 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल ₹4,590 नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम :

1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला

2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर, सुपेला

3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर, सुपेला

4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर, सुपेला

5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला

6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला

जप्त सामग्री :

1. नगद राशि ₹4,590

2. 52 पत्ती ताश की एक गड्डी

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि गंगाराम, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रआर नवीन सिंह, आरक्षक नवीन यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वाराआम नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।