▪️ मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर की गई कार्यवाही ▪️ आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही भिलाई . असल बात news. थाना खुर्स...
▪️ मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर की गई कार्यवाही
▪️ आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही
भिलाई .
असल बात news.
थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप एवं कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 17 प्लास्टिक सीसी में नशीला सिरप और 13 स्टेप में नशीला कैप्सूल बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत लगभग चार हजार रू आंकी गई है.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03 तथा मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीले सिरप, कैप्सूल एवं बिक्री की नगदी बरामद की गई।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(सी), 22, 27(ए) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार, भिलाई
आरोपी का नाम :
1. इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03
2. मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी
जप्त सामग्री :
▪️ 17 नग प्लास्टिक शीशी नशीले सिरप सहित, कुल कीमत ₹3,145/-
▪️ 13 स्ट्रीप (प्रत्येक में 08 नग) नशीले कैप्सूल, कुल कीमत ₹884/-
▪️ नगदी ₹9,500/- (नशीली दवाओं की बिक्री रकम)
▪️ एक चारपहिया वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG07CH9614, कीमत लगभग ₹5,00,000/-
▪️ दो नग मोबाइल फोन (विवो एवं सैमसंग कंपनी)
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुरेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमूक सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रभान चौहान की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


