▪️ CSVTU के पी.एच.डी. शोधार्थियों से फीस के नाम पर की गई धोखाधड़ी का खुलासा ▪️ फर्जी रसीद एवं नकद राशि लेकर गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार ▪️ ...
▪️ CSVTU के पी.एच.डी. शोधार्थियों से फीस के नाम पर की गई धोखाधड़ी का खुलासा
▪️ फर्जी रसीद एवं नकद राशि लेकर गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल दाखिल
▪️ प्रकरण में वैधानिक विवेचना जारी
दुर्ग, भिलाई .
असल बात news.
पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) अकादमिक क्षेत्र की सर्वोच्च डिग्री है, जो किसी विशिष्ट विषय में गहन ज्ञान, स्वतंत्र शोध क्षमता और विशेषज्ञता का प्रमाण है. अब इसकी पढ़ाई कर रहे बच्चों की फीस में भी धोखाधड़ी और गबन किया जाने लगा है. भिलाई के तकनीकी विश्वविद्यालय में यह गंभीर मामला उजागर हुआ है. शिकायत है कि विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद द्वारा शोधार्थियों को नकद राशि लेकर फर्जी फीस रसीदें दे दी गई। तकनीकी विश्वविद्यालय में ऐसा हुआ है तो एजुकेशन हवा भिलाई दुर्ग में उच्च शिक्षा के पढ़ाई में लगे बच्चों में चिंता हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पी.एच.डी. पंजीकृत शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी किए जाने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई। शिकायत पर विश्वविद्यालय स्तर पर गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच में कुल नौ लाख चौवालीस हजार पांच सौ रुपये की राशि का गबन पाया गया।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद द्वारा शोधार्थियों से नकद राशि लेकर फर्जी फीस रसीदें जारी की गईं। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 062/2026 धारा 316(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लेकर जप्ती कार्यवाही की गई तथा 09. फरवरी.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
घटना स्थल :
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर, भिलाई, थाना नेवई
आरोपी का नाम :
▪️ सुनील कुमार प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ फर्जी शुल्क रसीदें एवं संबंधित दस्तावेज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


