जगदलपुर। असल बात news. प्रदेश में आज लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर ...
जगदलपुर।
असल बात news.
प्रदेश में आज लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने विश्राम गृह में भी तिरंगा झंडा फहराया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि, बस्तर में लाल आतंक समाप्ति की ओर है। बंदूक छोड़ हाथ में बाबा साहेब के संविधान को अपना रहे हैं।
श्री साव ने बस्तर के सुदूर अंचल में लोकतंत्र की मजबूती के अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, शहीदों का त्याग और समर्पण सदैव हमें लोकतंत्र की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित अमर वाटिका परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अमर जवान स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इसके बाद श्री साव शहीदों की नाम पट्टिका का अवलोकन कर पुष्प अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास की नींव रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनका त्याग हमें राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प देता है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज शहीद स्मारक, सिरासार चौक जगदलपुर स्थित अमर जवान स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदी जवानों के बलिदान को प्रणाम किया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री साव ने 1876 मुरिया विद्रोह के शहीद वीर झाड़ा सिरहा के दिव्य प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


