छत्तीसगढ़ . असल बात news. मुंबई महानगरपालिका का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ रहा है. इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष बात है कि इसमें भा...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
मुंबई महानगरपालिका का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ रहा है. इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष बात है कि इसमें भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने तीन सदस्यीय टीम वहां पहुंची है.यहां से नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय तथा धमतरी के महापौर रामू रोहरा वहां पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं.वहां से हमसे बातचीत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है. मुंबई के लोग भी स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के मूड में है.
यहां उल्लेखनीय है कि मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अभी निर्धारित समय से तीन वर्षों के बाद होने जा रहा है. यह चुनाव वर्ष 2022 में होना था लेकिन तब यह टल गया और अब इसका चुनाव कराया जा रहा है. मुंबई महानगरपालिका का चुनाव काफी विस्तृत होता है और इसके अंतर्गत 6 जिले आते हैं जिसमें 227 वार्ड शामिल है.भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में शिवसेना शिंदे के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है.पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए यहां भेजा गया है.इसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से तीन-तीन तथा उत्तर प्रदेश और गुजरात से एक-एक सदस्य कुल आठ सदस्यों की टीम पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची हैं. इसके चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा.
वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है. अभी हमने बिहार राज्य के चुनाव में देखा है कि भाजपा के पक्ष में कैसा वातावरण बना हुआ है. मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में भी स्थानीय मतदाताओं का भाजपा के साथ जाने का मूड है.लोग राष्ट्रीय भावना के साथ जुड़ रहे हैं. आम मतदाता विकास चाहते हैं और लोगों को भरोसा है कि भाजपा ही स्थिरता दे सकती है. जिससे विकास की गति तेज होगी. छत्तीसगढ़ से मुंबई पहुंचे सदस्यों को विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है.






"
"
" alt="" />
" alt="" />


