Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मध्यस्थता करते हुए,वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकारणों की समस्याओं का हल निकालने पर विशेष जोर देना चाहिए -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग

*’’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’’ अभियान को सफल बनाने, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीशगण एवं काउंसलर्स के साथ ली समीक्षा बैठक दुर्ग  . असल बात new...

Also Read




*’’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’’ अभियान को सफल बनाने, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीशगण एवं काउंसलर्स के साथ ली समीक्षा बैठक

दुर्ग  .

असल बात news.  

05 जनवरी 2026.

पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु मध्यस्थता एवं काउंसलिंग की भूमिका के बारे में दुर्ग जिले में आज महत्वपूर्ण बातें हुई है.प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने इस सम्बन्ध में फैमिली कोर्ट के न्यायाधीशगण तथा काउंसलर्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं समन्वय बैठक ली है जिसमें, उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए कहा है कि,वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकारणों की समस्याओं के प्रकारणों में जब मध्यस्थता की जाती है, काउंसलिंग की जाती है तो इस पर जोर दिया जाना चाहिए कि इससे समस्याओं का हल निकल सके. आपसी सुलह हो सके दोनों पक्ष संतुस्ट होकर सुलह करने के लिए प्रेरित सके. यह समीक्षा बैठक ’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’’ अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से अर्जित की गई.


 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग द्वारा फैमिली कोर्ट के न्यायाधीशगण तथा काउंसलर्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु मध्यस्थता एवं काउंसलिंग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना है।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों में मध्यस्थता को प्राथमिक विकल्प के रूप में अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि फैमिली कोर्ट के प्रकरणों में संवाद, समझौता एवं आपसी सहमति के माध्यम से समाधान न केवल समय और व्यय की बचत करता है, बल्कि पारिवारिक संबंधों को भी सुरक्षित रखने में सहायक होता है।

बैठक के दौरान फैमिली कोर्ट में लंबित एवं सुलह योग्य मामलों की पहचान, प्री-लिटिगेशन स्तर पर मध्यस्थता एवं काउंसलिंग को प्रोत्साहित करने, पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत कराने तथा मामलों के त्वरित संदर्भन हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। काउंसलर्स द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा व्यवहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने न्यायाधीशगण एवं काउंसलर्स को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ’’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’’ अभियान के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर साकार करें, ताकि अधिक से अधिक पारिवारिक विवादों का समाधान सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सके। बैठक के पश्चात् फैमिली कोर्ट में मध्यस्थता एवं काउंसलिंग के माध्यम से मामलों के निराकरण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किए जाने पर सहमति बनी, जिससे अभियान को व्यापक सफलता मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।