Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभिषेक शांडिल्य ने आज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किया

    दुर्ग भिलाई. असल बात news. श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवस...

Also Read

 

 
दुर्ग भिलाई.
असल बात news.

श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।

              पदभार ग्रहण उपरांत श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही तथा बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया।

             इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।