Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल से बीएसपी की रिटेंशन स्कीम से प्रभावित सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारियों ने की मुलाकात, सभी ने दी नए साल की शुभकामनाएं, रिटेंशन स्कीम की ताजा प्रगति से संतुष्ट नहीं हुए तो आगे बीएससी प्रबंधन से फिर चर्चा की रणनीति बनाई जाएगी

भिलाई  . असल बात news.   भिलाई इस्पात संयंत्र के सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारियों ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से आज उनके निवास पर ...

Also Read










भिलाई  .

असल बात news.  

भिलाई इस्पात संयंत्र के सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारियों ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से आज उनके निवास पर पहुंच कर मुलाकात की.सभी ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं तथा बधाईयां दी. इस दौरान रिटेंशन स्कीम के बारे में भी चर्चा हुई.सांसद विजय बघेल ने सभी को नए साल की बधाइयां तथा शुभकामनायें देते हुए कहा कि बीएसपी के रिटेंशन स्कीम के बारे में सार्थक चर्चा हुई है.इसमें आगे और चर्चा की जरूरत हुई तो बीएससी प्रबंधन से चर्चा करने की आगे फिर रणनीति बनाई जाएगी.सभी ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया है.

भिलाई में रिटेंशन स्कीम का मुद्दा अभी लगातार गर्माया हुआ है.भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को रहने के सुविधा प्रदान करने के लिए रिटेंशन स्कीम प्रदान की गई है.बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले नई रिटेंशन स्कीम लाकर इसके किराए के दर को संशोधित कर काफी बढ़ा दिया गया है.इसके चलते रिटायर्ड कर्मचारियों मैं आक्रोश पैदा हो रहा है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने के पहले तक मकान का किराया जोकि ₹45 प्रतिमाह का 32 गुना तक था को बढ़ाकर दो महीने पहले 25 स्क्वायर फिट प्रतिमाह कर दिया गया है.इससे रिटायर्ड कर्मचारियों के मकान का किराया एक उदाहरण के रुप में 2600 से बढ़कर 10 हजार रू प्रतिमाह से ऊपर पहुंच गया है.

सांसद विजय बघेल ने बताया कि उनकी व पूर्व मंत्री प्रकाश पांडेय जी ने मिलकर इस मुद्दे पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से पिछले दिनों सार्थक चर्चा हुई है तथा रिटेंशन स्कीम का हल निकलने की काफी हद तक संभावना है.आगे जरूरत हुई तो फिर से बातचीत की जाएगी. इस पर फिर से बैठकर चर्चा करेंगे और रणनीति बनाई जाएगी.

ये रिटायर्ड कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में यहां पहुंचे थे.इसमें सर्वश्री अध्यक्ष सुरेश चंद्र,जनरल सेक्रेटरी आर के पांडेय, ब्रह्देव पटेल,बी के साइमन,एमके शर्मा आर के रत्नाकर,सुनील बेंजामिन,श्री अग्रसेन,श्री कपूरचंद,आशीष कुण्डू, मिशेष बेहरा,मोहम्मद रफी,पी मोहन राव,सारथी महाराणा,चितरंजन,हृदया नंद सिंह,त्रिपुरारी कुशवाहा,बृजेश त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी शामिल थे.