Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, रिसाली में अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक,सांसद विजय बघेल ने भी शामिल होकर आशीर्वाद लिया

 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, रिसाली में अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक,सांसद विजय बघेल ने भी शामिल होकर आशीर्वाद लिया  : *आज तीसरे दिन भक्ति और स...

Also Read

 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, रिसाली में अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक,सांसद विजय बघेल ने भी शामिल होकर आशीर्वाद लिया 













: *आज तीसरे दिन भक्ति और संस्कारों का महासंगम!* ✨

 रिसाली,भिलाई  .

असल बात news. 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में यहां रिसाली  में चार दिवसीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है. विश्व कल्याण और सनातन धर्म को विश्व के शिखर पर पहुचाने के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ से पूरे क्षेत्र में अत्यंत भक्ति पूर्ण वातावरण नजर आ रहा है. कार्यक्रम में तीसरे दिन 500 से अधिक दीप प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र से सामूहिक रूप से आहुति दी गई तथा मंत्रोच्चारण के साथ मंत्र का पाठ और जाप किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं का विशाल समूह उपस्थित था.कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए तथा मंत्रों का जाप किया और विधिवत आरती की.इस अवसर पर बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि गायत्री महामंत्र हमें जीवन में सही निर्णय लेने का मार्ग दिखाता है और दुखों का नाश करता है.यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता और आत्म-विकास को बढ़ावा देता है।उन्होंने इस अवसर पर भगवान से सभी को ज्ञान,शक्ति तथा सही दिशा प्रदान करने की प्रार्थना की।

भिलाई के रिसाली में आयोजित राष्ट्र शौर्य गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम अपने तीसरे दिन का अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक रहा।  

मुख्य झलकियाँ (2 जनवरी 2026):

*हजारों आहुतियां*: भिलाई व आस पास के क्षेत्रों से आए  हज़ारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंडों में आहुतियां देकर विश्व शांति और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।

*24 दीक्षा संस्कार*: 24 नए साधकों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा लेकर बुराइयों से दूर रहने और आध्यात्मिक जीवन जीने का संकल्प लिया।

*दो आदर्श विवाह*: फिजूलखर्ची रहित सादगीपूर्ण दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, जो समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।

*दीप यज्ञ* शाम की समय दिव्यतापूर्ण दीप यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने मशाल लेकर नारी शक्तिकरण का संदेश दिए।

*मां भगवती भोजनालय में 2000 से अधिक भक्तों ने प्रेम भाव से भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

आज है अंतिम दिन

कार्यक्रम का चौथा और अंतिम दिन आज 3 जनवरी 2026 को है।

सुबह 9:00 बजे: अंतिम यज्ञ, पूजन और संस्कार।

दोपहर: पूर्णाहुति और विदाई समारोह। गायत्री परिवार की ओर से  सभी नगरवासियों और गायत्री परिजनों का हार्दिक स्वागत करते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया है.