साजा,बेमेतरा . असल बात news. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति में तेजी आ रही है.साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुरेड़ा में आज लाख...
साजा,बेमेतरा .
असल बात news.
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति में तेजी आ रही है.साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुरेड़ा में आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गांव गांव के लोगों के स्नेह तथा परस्पर सहयोग से उन्हें लोकसभा तक पहुंचने का अवसर मिला है और गांव में विकास कार्यों से खुशी होती है.
कार्यक्रम में अतिथियों ने विधिवत पूजा पाठ कर भूमि पूजन किया. इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया.












"
"
" alt="" />
" alt="" />


