रायपुर . असल बात news. नई राजधानी बसने से प्रभावित सैंकड़ो किसान परिवार के लोगो ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,और एनआर...
रायपुर .
असल बात news.
नई राजधानी बसने से प्रभावित सैंकड़ो किसान परिवार के लोगो ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,और एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार से मुलाक़ात की। प्रभावित परिवारों के द्वारा सम्पूर्ण बसाहट पट्टा तथा पुनर्वास नीति लागू करने की मांग की जा रही है. प्रभावित परिवारों का यह भी आरोप है कि उनके बाड़ी, मकान, घर को अतिक्रमण बता कर तोड़ने की नोटिस दी जा रही है.
प्रभावित परिवारों के द्वारा बताए गया हैं कि NRDA द्वारा ग्रामीणों के घर, मकान, बाड़ी को अतिक्रमण बताकर तोड़ने लगातार बेदखली नोटिस दी जा रही है जिससे आक्रोषित प्रभावित परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत नवागाँव (खपरी) मे रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया था जिसमे सर्व सहमति से अतिक्रमण की कार्यवाही को रोकने और सम्पूर्ण बसाहट पट्टा तथा पुनर्वास नीति लागू करने की मांग कर रहें है।
जनता के हितों के लिए जनप्रतिनिधियों का बड़ी संख्या मे मिल रहा है आशीर्वाद
ग्रामीणों के साथ अन्याय होने कि स्थिति मे जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन -
नया रायपुर के सभी गाँवों मे लगातार नोटिस मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नाराज हो गए है जिसके चलते सोमवार को NRDA परिसर और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास पर प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य सुजीत घिदौड़े के साथ नया रायपुर सरपंच संघ,जनपद सदस्य गोलु हिरवानी, और बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहें। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते नया रायपुर के मूल निवासियों के लिए घर मकान रोजी रोटी कि व्यवस्था नहीं करते है और उनके लिए पुनरवास नीति नहीं लागू करते है तों ऐसी स्थिति मे बहुत जल्द एक बार फिरसे नई राजधानी मे आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
आंदोलन के लिए गाँवो मे सक्रिय हो रहें है किसान परिवार - नई राजधानी मे NRDA और सरकार से नाराज परेशान होकर ग्रामीणो द्वारा फिरसे प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है जिससे लगता है कि जल्द ही प्रदेश मे किसान परिवार कि लड़ाई सरकार के खिलाफ होंगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


