दुर्ग . असल बात news. 09 जनवरी 2026. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावालियों का विशेष गहन...
दुर्ग .
असल बात news.
09 जनवरी 2026.
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावालियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य संपादित किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजीटाईजेशन कार्य के संपादन एवं ड्राफ्ट रोल प्रकाशन पश्चात कार्यों के निष्पादन हेतु वर्तमान में क्रमशः 06 एवं 05 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त हैं। उक्त अधिकारियों के सहयोग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्र हेतु पांच-पांच अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए श्री दीपक मिश्रा, उपसंचालक, खनिज विभाग दुर्ग, श्री अमित परिहार, परिवीक्षा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, श्री अश्वनी द्विवेदी, सहायक अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग, श्री आदर्श साव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंत्यावसायी दुर्ग, श्री उत्कर्ष पाण्डेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी दुर्ग को एईआरओ नियुक्ति किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के लिए श्री अविनाश श्रीवास, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दुर्ग, श्री तुषार त्रिपाठी, प्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र दुर्ग, श्री आकाश सोनी, उपसंचालक, पंचायत अनुभाग, जिला पंचायत दुर्ग, श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, श्री यशवंत वर्मा, प्रभारी सहायक ग्रामोद्योग दुर्ग को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
*एसआईआर के तहत अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्य संपादित करने ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्रमांक 62 पाटन में तहसीलदार, पाटन जामगांव (आर) सुश्री ममता टावरी, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद कुम्हारी श्री अतुल सिंह, उप अभियंता 2 नगर पालिका परिषद कुम्हारी सुश्री छाया साहू, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर श्री ढालेन्द्र ठाकुर को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उतई श्री राजेन्द्र नायक, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री अविनाश श्रीवास, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिक निगम रिसाली श्री धर्मेन्द्र मिश्रा और कार्यपालन अभियंता, सिचाई विभाग दुर्ग श्री आशुतोष सारस्वत को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर में अधीक्षक, भू-अभिलेख श्रीमती रेखा राजपूत, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री श्यामलाल साहू, सहायक अधीक्षक-2, भू-अभिलेख श्री अलोक शुक्ला, कार्यपालन अभियंता, नगर पालिक निगम दुर्ग श्री राजकुमार जैन, सहायक अभियंता, नगर पालिक निगम दुर्ग श्री गिरीश दीवान, सहायक अभियंता-2, नगर पालिक निगम दुर्ग श्री राजेन्द्र धवाले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग श्री विनोद शुक्ला, जिला मिशन समन्वयक, शिक्षा विभाग दुर्ग श्री विनोद सिन्हा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर में सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री अजय मरावी, कार्यपालन अभियंता, जोन-4 नगर पालिक निगम भिलाई श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता, नगर पालिक निगम भिलाई श्री जे.पी. तिवारी, सहायक अभियंता, जोन-2 नगर पालिक निगम भिलाई श्री अरविंद शर्मा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर में सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री शंकर तिवारी, सहायक अधीक्षक-2, भू-अभिलेख श्री संतोष नागरे, कार्यपालन अभियंता, नगर पालिक निगम भिलाई श्री अनिल सिंह, कार्यपालन अभियंता-2, नगर पालिक निगम भिलाई श्री संजय अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता-3, नगर पालिक निगम भिलाई श्री सुनील जैन को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा श्री किरण कुमार कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धमधा श्री अथर्व शर्मा, नायब तहसीलदार-2 बोरी श्री रमाकांत पटेल,
एस.डी.ओ. डब्ल्यूआरडी अहिवारा श्री रोहन शौ, सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग, भिलाई श्रीमती दीप्ती देवांगन को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा (आंशिक) में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धमधा श्री बेनीराम वर्मा,एस.डी.ओ. डब्ल्यूआरडी धमधा श्री कुलेश्वर जोशी को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। नियुक्त अधिकारीगण आयोग के निर्देश के परिपालन एवं संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के मार्गदर्शन में समय-सीमा में कार्य संपादित करना सुनिश्चित कराएंगे।
आंशिक संशोधन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने पूर्व में जारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा अंतर्गत श्री चंद्रशेखर कंवर, नायब तहसीलदार के स्थान पर श्रीमती योगिता बंजारे, नायब तहसीलदार अहिवारा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। श्रीमती बंजारे, आयोग के निर्देशानुसार एवं विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 67 अहिवारा के मार्गदर्शन में समय-सीमा में कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


