Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मनाया गया युवा दिवस

  रायपुर  . असल बात news.   स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान केंद्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय...

Also Read

 


रायपुर  .

असल बात news.  

स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान केंद्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आज स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) का गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में  प्रो. टोपलाल वर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ. गिरीश चंदेल की विशिष्ट उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामय बनाया। मुख्य अतिथि प्रो. टोपलाल वर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, उनकी शिक्षाओं, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा उच्च नैतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों की तुलना में भारत में युवा जनसंख्या अत्यधिक है, जो राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि भारतीय युवा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और दृष्टि को आत्मसात कर उन्हें व्यवहार में उतारें, तो वे राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त, अनुशासित एवं आदर्शवादी युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी संकाय के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. अजय वर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. विवेक त्रिपाठी, संचालक अनुसंधान, पूर्व अधिष्ठाता प्रो. विनय कुमार पांडे, डॉ. धनंजय शर्मा, सहायक संचालक अनुसंधान, प्रो. एम. एल. वर्मा, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, तिल्दा सहित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शोधार्थी एवं छात्र प्रतिनिधि निहाल पांडेय ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया तथा विद्यार्थियों से नशा, मादक पदार्थों एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर सकारात्मक, अनुशासित एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. वी. जोगदंड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का समापन युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।