Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का भी चालान कटा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निर्देश

  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के निर्देशों के उपरांत भी बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाने पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का चालान ...

Also Read

 





*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के निर्देशों के उपरांत भी बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाने पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का चालान कटा

 दुर्ग,भिलाई  .

असल बात news.   

हेलमेट नहीं पहनने पर दुर्ग जिले में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों का भी चालान कर गया है.पुलिस विभाग में सभी को हेलमेट करने के लिए पहले से प्रदर्शित किया गया है. अब इसमें लापरवाही होने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार आज जगह-जगह आकस्मिक चैकिंग हुई और कई पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पाया गया. इसके बाद उन्हें हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई है तथा पांच-पांच रू का चालान काट दिया गया है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने भी अपने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी  दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने हेतु पूर्व में भी निर्देशित किया गया है।उन्होंने बिना हेलमेट धारण कर दोपहिया वाहन चलाते  पाये जाने पर -प्रधान आरक्षक (चालक), सुशील प्रजापति, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, -प्रधान आरक्षक, भागवत प्रसाद, थाना अण्डा,-आरक्षक, सुनील साहू, थाना रानीरातई, -आरक्षक कमलेश देशमुख थाना दुर्ग,आरक्षक पंकज पाण्डेय थाना जामुल,आरक्षक रवि सोनी थाना खुर्सीपार, 7-महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, 8-महिला आरक्षक  एलिषा थाना छावनी एवं -महिला आरक्षक आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग का 500/-रू., 500/-रू. का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया एवं भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने हेतु हिदायत दी गई।