प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, सेवा समर्पण समिति द्वारा भव्य व्यवस्थाएँ - राकेश पाण्डेय भिलाई। असल बात news. औद्योगिक नगरी...
प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, सेवा समर्पण समिति द्वारा भव्य व्यवस्थाएँ - राकेश पाण्डेय
भिलाई।
असल बात news.
औद्योगिक नगरी भिलाई प्रख्यात पंडित प्रवचनकर्ता विचारक सनातन धर्म के ध्वजवाहक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य कथा का वर्षों से इंतजार कर रही है और अब यह घड़ी अब पूरी होने जा रही है.उनकी यहां भिलाई में 25 से 29 दिसंबर दिव्य श्री हनुमंत कथा होगी. इस दौरान ऊर्जावान भक्ति कथा भी होगी और विशेष दिव्य दरबार भी लगेगा.श्रद्धालुओं की पर्ची निकलेगी और समस्याओं का समाधान होगा. कहां जा सकता है कि क्षेत्र के श्रद्धालु ऐसे पुण्य अवसर का वर्षों से इंतजार कर रहे हैं.इस कार्यक्रम में दूर-दूर से लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने प्रेस वार्ता में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन, दिव्य कथा और पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का इस्पात नगरी भिलाई मैं पहली बार आगमन होने जा रहा है। 25 से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड, भिलाई में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शास्त्री जी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के अंतर्गत 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंडित शास्त्री जी श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि सेवा समर्पण समिति,दुर्ग द्वारा आयोजित इस भव्य कथा की तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं, कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी आयोजन के सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को लेकर कार्यरत हैं। इस भव्य आयोजन के लिए दुर्ग–भिलाई ही नहीं, बल्कि देश एवं पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा समर्पण समिति द्वारा विशाल एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं—अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाला भव्य डोमशेड सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि आवागमन बाधित न हो सके |
श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं हेतु नि:शुल्क भोजन,पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था ,सुरक्षा हेतु पूरे स्थल पर बेरीकेटिंग कथास्थल के समीप व्यवसाइयों को रियायती दरों पर स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, जिसमें खाद्य सामग्री एवं धार्मिक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी श्रद्धालु से बाजार दर से अधिक राशि न ली जाए।इस आयोजन में साहू समाज, यादव समाज, सिख समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, चंद्राकार समाज, देवांगन समाज, पूज्य सिंधी पंचायत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स विभिन्न व्यापारिक संगठन सहित विभिन्न सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
बोर्ड अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि भिलाई की पावन भूमि पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आगमन का यह पल हम सभी के लिए सौभाग्यशाली है।उन्होंने देश एवं प्रदेश वासियों से दिव्य श्री हनुमंत कथा में अत्यधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को सार्थक बनाने की अपील की है।
प्रेस वार्ता में सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, पदम श्री अवार्ड से सम्मानित सतनामी समाज की उषा बारले, लोधी समाज की सुरेंद्र कौशिक, देवांगन समाज के पुरुषोत्तम देवांगन, कुर्मी समाज की चंद्रिका चंद्राकर, साहू समाज की खिलावन साहू, राजपूत समाज के सत्येंद्र सिंह, ताम्रकार समाज से नटवर ताम्रकार उपस्थित हुए |


"
"
" alt="" />
" alt="" />


