Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बिना आश्रय कोई स्थिति नहीं - संत निरंजन महाराज जी,तप आधार सब सृष्टि भवानी ईशवर सृष्टि का आधार है,पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल हुये शामिल

 दुर्ग,असल बात दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  धर्मपत्नी श्रीमती स्व.कमला देवी साहू जी की पुण्य स्मृति में  गृह ग्राम पाऊवारा में आयो...

Also Read

 दुर्ग,असल बात






दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  धर्मपत्नी श्रीमती स्व.कमला देवी साहू जी की पुण्य स्मृति में  गृह ग्राम पाऊवारा में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तृतीय  दिवस में माता सती, पार्वती, धुव्र चरित्र   कथा में सुष्टि विषयक चर्चा में भगवान के द्वारा जगत की स्थिति पालन और संहार को वृहद चर्चा करते परमात्मा के अस्तित्व को विशद को ही जगत का आधार बताया गया। जो दृश्यमान है वह असत और जो दिखता नहीं केवल अनुभव का विषय है वह भगवान है।

सृष्टि विषयक कथा के उपरान्त महात्मा विदुर के चरित्र पर प्रकाश डालते हुये महाराज जी ने कहा विषया सक्त परमात्मा से अपने को दुर समभूक्ता है किन्तु शब्दतात्पर्य रूप रस गंध आदि विषयों से दुर रहकर जीव परमात्य तत्व का अनुभव करता है। विदुर भक्त की कथा प्रत्येक जीव मात्र को भाव सहित प्रपंच रहित रहकर सहज ही परमानंद की अवस्था में पहुँचाती है।

भगवान से भी अधिक भक्तों की गाथा श्रीमद्भ भागवत में वर्णित है विषय वासनाओं से दुर रहकर मनुष्य जीवन को धन्य बना सकता है। आत्म तत्व ज्ञान के लिए सहज़ सरल विनय युक्त जीवन ही श्रेयस्कर है। पश्तात सती चरित्र की व्याख्या करते हुये बताया गया अंहकार ही पतन का कारण है दक्ष के अंहकार ने भगवान शिव को अपमानित कर स्वंय का नाश कराया।

जीव ही शिव है किसी जीव का तिरस्कार व अपमान ही मनुष्य जीवन में पतन का कारण होता है। कोई भी यज्ञ बिना सदभावना को सफल नहीं होता। प्रेम, दया, करुणा आदि गुणों से ही जीवन का यज्ञ सफल होता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, ग्रामीण जिला  अध्यक्ष राकेश ठाकुर,शहर जिला अध्यक्ष धीरज बकाली वाल, संजय कोहले, मुकुंद भाऊ, चंद्रकांत कोरे, प्रेम लता साहू, सोनिया देवांगन,झुमुक लाल साहू,ग्राम बैजलपुर  जिला बेमेतरा से होम लाल साहू बोधन साहू धनजय साहू देवेंद्र कुमार, दिलीप साहू, लीला साहू कृष्णा साहू, लखन साहू, डॉ प्रहलाद वर्मा, वीरेन्द गोवस्वामी, अशोक साहू, डालेश्वर, नील कमल ताम्रकार, जालम सिंह, खेम चंद जैन, कौशल ताम्रकार सहित अलग अलग जिलों से श्रोता गण उपस्थित हुये।

 आयोजन कर्ता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,जितेंद्र साहू, सरिता साहू, भूषण साहू, योगिता साहू, हर्ष साहू, केशर साहू,  जनपद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद देशमुख, नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर,  रमा साहू,जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य झमीत गायकवाड सहित अन्य शामिल हुए।

असल बात,न्यूज