Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई में अभाविप के 58वें प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ

असल बात,(भिलाई दुर्ग ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वाँ प्रदेश अधिवेशन दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले...

Also Read

असल बात,(भिलाई दुर्ग )








अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वाँ प्रदेश अधिवेशन दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेक्टर–6 सिविक सेंटर के कला मंदिर में आयोजित होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे, जिनमें छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।


प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को अधिवेशन स्थल पर प्रदर्शनी स्थल, भोजन स्थल, ध्वज मंडल सहित विभिन्न आवश्यक निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन के कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह (प्रांत प्रमुख, सामाजिक सद्भाव छत्तीसगढ़), विशिष्ठ अतिथि श्री गंगाधर जाधव (मान० जिला संघचालक, रा०स्व० संघ, दुर्ग) एवं अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा जी की विशेष उपस्थिति रही, स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री सजल जैन जी एवं सचिव श्री सुरेंद्र कौशिक जी अभाविप भिलाई नगर के नगर अध्यक्ष श्री रितेश दुबे जी नगर मंत्री श्री आकाश कुमार साहू जी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


इस भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य 58वें प्रदेश अधिवेशन को सफल, सुव्यवस्थित एवं सार्थक बनाना है। अधिवेशन स्थल को एक सुव्यवस्थित नगर का स्वरूप प्रदान करते हुए इसका नाम “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा नगर” रखा गया है। इस नगर के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का निर्माण भी किया जाएगा, जिसका नाम कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव जी की स्मृति में रखा जाएगा। इसके साथ ही एक भव्य ध्वज मंडल, प्रतिनिधियों हेतु भोजन पंडाल, तथा विद्यार्थियों के फोटो शूट हेतु विभिन्न सेल्फी पॉइंट जैसे बैला गढ़ी, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा के कटआउट आदि का निर्माण भी किया जाएगा।


अधिवेशन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक दृष्टि से भी स्मरणीय बने।


श्री सजल जैन, अध्यक्ष – स्वागत समिति ने कहा 

“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 58वाँ प्रदेश अधिवेशन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्र शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि पूजन के साथ अधिवेशन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है और हम इसे पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक बनाने हेतु संकल्पित हैं।”


श्री सुरेंद्र कौशिक, सचिव – स्वागत समिति ने कहा

“प्रदेश अधिवेशन की प्रत्येक व्यवस्था को अत्यंत योजनाबद्ध रूप से आकार दिया जा रहा है। प्रदर्शनी, ध्वज मंडल, भोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से यह अधिवेशन विद्यार्थियों को संगठन, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध से जोड़ने वाला मंच बनेगा। भूमि पूजन के साथ सभी निर्माण कार्यों की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँगी।”

असल बात